
महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लाफिंग कला में नवयुवक समिति के तत्वाधान में डी.जे डांस प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था। जिसमें विधायक प्रत्याशी अशवन्त तुषार साहू शामिल हुआ।

ग्रामीणों के द्वारा चंदन गुलाल लगाकर भव्य स्वागत किया
अपने उद्बोधन में विधायक प्रत्याशी अशवन्त तुषार साहू ने कहा कि अक्सर प्रतिभा गांव में छुपी होती है ,मंच देकर उन्हें आगे लाने का काम करने का पुन्या कमाया जा सकता है।

डांस प्रतियोगिता मे कलाकारों ने भाग लिया और अपने मनमोहक प्रस्तुति से दर्शक दीर्घा को झुमने पर मजबूर कर दिया
मंच संचालन गोवर्धन साहू ने किया और सभी दर्शक का शायरी चुटकुला से मन मोह कर दिल जीत लिया

कार्यक्रम को सफल बनाने में , उपसरपंच डुमन साहू, नीरज साहू, पुनम साहू ,सुखी साहू संतराम साहू ,महेंद्र पटेल ,ओमप्रकाश पटेल आदि का योगदान रहा।






