राजनीतिसामाजिक

युका सचिव दीपक पटेल अपने पार्टी के विधायक की चुनाव प्रचार के लिए बनवाए वॉल पोस्टर

बरमकेला:- चुनाव नजदीक होने के चलते सभी पार्टी के नेताओ ने अभी से कमर कस ली है। और वॉल पोस्टर के माध्यम से चुनाव प्रचार प्रसार में अभी से लग गए है। इसी तारतम्य में सारंगढ़ विधानसभा में भी चुनावी सरगर्मी काफी तेज है। अपने पार्टी तथा अपने विधायक को जिताने कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काफी जोश होश के साथ मैदान में उतर चुके है। आपको बता दे की बहुत ही सक्रिय युवा कांग्रेस के सारंगढ़ विधानसभा सचिव दीपक पटेल द्वारा अपने क्षेत्र में अपने लोकप्रिय विधायक को जिताने दीवालो पर पोस्टर बनाकर काफी जोश के साथ प्रचार प्रसार करना शुरू कर दिए हैं।

दीपक पटेल बहुत ही मेहनती व सक्रिय कार्यकर्ता है, जो कनकीडीपा निवासी है । तथा अपने पार्टी के लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं। जिन्होंने काफी सूझ बूझ के साथ दिवालो में लिखवाया है जो इस प्रकार है:- “विधायक जी ने मान बढ़ाया,सारंगढ़ को जिला बनाया” कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, मान. भूपेश बघेल जिंदाबाद, मान. उमेश पटेल जिंदाबाद, मान. अरुण मालाकार जिंदाबाद, मान.उतरी गनपत जांगड़े जिंदाबाद के नारे लिखे हुए है, और अगल बगल पंजा छाप के निशान भी लगे है। हर एक पोस्टर को अलग तरह से डिजाइन किया गया है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 3.7 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button