
बिलाईगढ़: जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा के द्वारा थाना क्षेत्र में शराब, जुआ ,सट्टा तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने सभी थाना/ चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश्वर चंदेल ,एसडीओपी श्री विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में दिनांक 20/09/24 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम लुकापारा थाना बिलाईगढ़ में रेड कार्यवाही करने पर आरोपी लखन रात्रे पिता स्व.विशंभर रात्रे उम्र 50 साल ग्राम लुकापारा थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ मेंन रोड सड़क किनारे में अवैध रूप से महुआ शराब को बिक्री करने हेतु रखे रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी लखन रात्रे के कब्जे से कच्ची महुआ शराब 10 लीटर कीमती 1000 ₹ को मुताबिक जब्ती पत्रक समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ,जिसे मान न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, प्रधान आर चंद्रशेखर पटेल,भंवर काटले,आर.प्रत्येन बर्मन ,अशोक प्रेमी विमल जांगड़े एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।






