आस्थासामाजिक

“बाबा नाम केवलम” कीर्तन का हुआ आयोजन

रायगढ़:- आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के प्रवर्तक श्री श्री आनन्दमूर्ति द्वारा 08 अक्टूबर 1970 को पृथ्वी ग्रह के समस्त चर – अचर के आध्यात्मिक प्रगति हेतु अष्टाक्षरी सिद्ध महामंत्र ” बाबा नाम केवलम् ” का प्रतिपादन किया गया। आज के इस शुभ दिन को विश्व के समस्त आनन्दमार्गी कीर्तन दिवस के रूप में मनाते हैं। आज विश्व के जगह जगह अष्टाक्षरी सिद्ध महामंत्र “बाबा नाम केवलम” कीर्तन का आयोजन आनन्द मार्ग के अनुयायी करते हैं इस कड़ी में आज बिलासपुर नया हाई कोर्ट, छतौना इंदु इमोजिका कॉलोनी के श्री उमेश कुमार जी के यहाँ सुबह 9:30 से 12:30अपराह्न तके 3 घण्टे के अखण्ड कीर्तन का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रायगढ़ सहित आसपास के क्षेत्र से आनन्द मार्गियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत मे स्वाध्याय के पश्चात दुर्ग से पधारे आचार्य शिवानन्द दानी ने कीर्तन की महिमा पर प्रकाश डालते हुए लोगों को बाबा नाम कीर्तन करने का आह्वान किया। अन्त में कार्यक्रम के आयोजक श्री उमेश कुमार जी ने कार्यक्रम में पधारे सभी श्रद्धालुओं को आभार व्यक्त किया और भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम के पुनः आयोजन हेतु सहयोग की अपेक्षा जताई।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button