आस्थासामाजिक

श्रीमद् भागवत कथा सुनने बेंगची पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान

बजरंगबली पर सवाल खड़े करने वाले सनातन विरोधी: जालान

सारंगढ़। बरमकेला के बेंगची गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के छठवे दिन गुरूवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान अपने जिला पदाधिकरी  एवं मंडल अध्यक्ष गणों के साथ श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित हुए।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने कथा व्यास पूज्य साध्वी राधे प्रिया जी से आशीर्वाद लिया। इसके बाद जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने काफी देर तक कथा प्रसंगों का श्रवण किया और आयोजन समिति के सदस्यों के साथ मुलाकात कर 11 हजार सहयोग राशि प्रदान की। अपने संबोधन में श्री जालान ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन से जनमानस में आपसी भाईचारे की भावना के साथ आपसी सहयोग की भावना का विकास होता है।


श्रीमद् भागवत या अन्य धार्मिक अनुष्ठान व कार्यक्रमों से क्षेत्रीय वातावरण शुद्ध एवं निर्मल होता है। आज सनातन धर्म विरोधी बजरंगबली पर सवाल खड़े कर रहे हैं उन्हें आने वाले दिनों में सबक सिखाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनकर काफी सुखद अनुभूति होती है। लोगों में संस्कार का प्रवाह होता है और समाज एवं परिवार के लिए त्याग की प्रेरणा मिलती है। हमें प्रवचन को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ खूंटे, पुनितराम चौहान, जिला मंत्री श्रीमती मीरा धरम जोल्हे, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामचरण पटेल, यूवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय नायक, वासुदेव चौधरी, हेमसागर नायक, गजानंद गढ़तिया, मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, मनोहर पटेल, भूतनाथ पटेल, देवेन्द्र रातरे, मोहन नायक, कृष्ण पटेल सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button