
बहुत जल्द होगी झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्यवाही:- डॉ एफ आर निराला
सारंगढ़:- आज सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िले के मुख्य चिकित्सा तथा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ़ आर निराला तथा नर्सिंग होम के नोडल चिकित्सा अधिकारी डॉ एस के खूटे, डीपीएम इज़ारदार चिकित्सा अधिकारी डॉ भूषण खूटे की टिम ने नर्सिंग होम एक्ट के तहत श्री राधाकृष्णा हॉस्पिटल सारंगढ़ का निरीक्षण कर मरीज़ों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का जायज़ा लिया l हॉस्पिटल के डॉ दिनदयाल साहू ने टिम को हॉस्पिटल में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी दी l निरीक्षण उपरांत टिम ने बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट में कलर कोड डिब्बों को उपयुक्त स्थानों में रखने का निर्देश दिया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ निराला ने मीडिया से बात करते हुए बताया की ऐसे ही नियमित रूप से सभी पंजीकृत स्वास्थ्य संस्थाओं की प्रत्येक तिमाही में जांच करने का प्रावधान है, जिसके तहत ये जांच की गई। बहुत जल्द अन्य संस्थाओं की भी जांच की जायेगी साथ ही ऐसे संस्था अस्पताल ,क्लिनिक ,पैथोलॉजी ,डेंटल क्लिनिक जिन्होंने अपना पंजीयन नही कराया है वे शीघ्र ही अपना पंजीयन नर्सिंग होम एक्ट के तहत पंजीयन करा ले साथ ही अवैध रूप से चला रहे झोला छाप डॉक्टरों के क्लिनिक पर भी छापे मार कार्यवाही शीघ्र ही प्रारंभ किए जायेंगे जिले के कुछ क्षेत्रों से ऐसे शिकायते मिल रही है।

निरीक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर फिरत राम निराला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ एस के खूंटे नोडल चिकित्सा अधिकारी, डीपीएम इजारदार, भूषण चिकित्सा अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।






