
सारंगढ़/ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान का फसल नुकसान होने पर बीमा कंपनी किसान को अकड़ा के अनुसार मुआवजा देने का प्रावधान है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता गोपाल बाघे ने केन्द्र व राज्य के डबल इंजन की भाजपा सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा सत्ता में है तब से छत्तीसगढ़ के किसानों को बहुत परेशान हो रही है।सरकार फसल बीमा के नाम से किसानों के खाता से जबरन पैसा काट रहा हैं। और फसल नुकसान होने के बाद भी मुआवजा नही मिलती है।सरकार झूठी वादा कर रहे हैं।वर्ष 2024-25 में डोंगरीपाली क्षेत्र के कई गांवों में धान की फसल कम बारिश के कारण नुकसान हुआ था। कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग व बीमा कंम्पनी के संयुक्त टीम ने क्षेत्र के किसानों की धान का नाप तौल किया गया उपज कम पाया गया। वर्षा माप भी अकड़ा के अनुसार क्षेत्र में कम था। किसान मुआवजा के लिये चक्कर काटते रहे और किसी एक भी किसान को प्रधानमंत्री फसल बीमा का मुआवजा नही मिला।प्रवक्ता बाघे ने बताया कि जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी तब किसानों का फसल नुकसान होने पर तत्कालीन कांग्रेस सरकार बीमा कंपनी से तत्काल मुआवजा दिलाने की काम किया है। परंतु आज क्यो किसी किसान को मुआवजा नही मिल रहा है। भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है। चंद पूजीपतियों को लाभ दिलाने की काम किया जा रहा है।






