संगठनसामाजिक

समाज सेवी एस. पी. गुप्ता ने  युवाओं को प्रेरित किया- युवा मेरे बिचारों एवं भावनाओं को आगे बढ़ायें!

रायगढ़/अमरदीप :- जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत धौंराभांठा में 11 मई को धौंराभांठा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद पूर्व प्रांतीय महासचिव छ.ग.प्राथमिक शिक्षक संघ एवं राष्ट्रीय जनरल कौंसिल मेम्बर(अखिल भारतीय प्राथ.शिक्षक संघ) एस. पी. गुप्ता ने बाजार परिसर में स्थित सामुदायिक भवन में क्षेत्र के शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास हेतु एक आमसभा का आयोजन किया, जिसमें पूर्व की भांति क्षेत्र के किसान, मजदूर, व्यापारी, बुद्धिजिवी,डी.डी.सी.,बि.डी.सी.,सरपंचों एवं मेम्बरों ने भाग लिया।
इस आमसभा की प्रमुख बिंदु धौंराभांठा में खुलने वाले महाविद्यालय, नया आई.टी.आई खोलने, नवोदय प्रवेश हेतु कोंचिग सेन्टर खोलने, जिंदल कम्पनी के द्वारा 1ली से ही12 वी. कक्षा तक नि:शुल्क स्कूल खोलने एवं क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं के लिए एक खेल मैदान की आवश्यकता पर विचार किया गया।

हमारे क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला वनोपज के अध्यक्ष मा. सुरेन्द्र सिंह सिदार,ज्ञानसागर गुप्ता सरपंच हेमसागर सिदार एवं उपसरपंच यशपाल बेहरा के सुझाव से जिंदल प्रबंधन ने ग्राम पंचायत धौंराभांठा के टपरंगा गांव में स्थित अपनी भूमि को खेल मैदान हेतु देने की घोषणा की. समाज सेवी एस. पी.गुप्ता ने क्षेत्र मांग को सम्मान देने पर जिंदल प्रबंधन को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया एवं क्षेत्र के गरीब बच्चों के लिए एक प्राथमिक से 12वीं तक नि:शुल्क स्कूल खोलने हेतु आग्रह किया।
समाज सेवी गुप्ता ने भावुक होते हुए पिछले 30 वर्षों में चाहे सड़क हो बिजली हो अस्पताल हो या महाविद्यालय हो आपने आंदोलन में सड़क पर उतरा इसके लिए मैं आप लोगों का बहुत-बहुत आभारी हूँ, कहा।  साथ में अपने उम्र का तकाजा देते हुए क्षेत्र के युवाओं को अपने विचारों एवं भावनाओं को क्षेत्र के समग्र विकास( शैक्षणिक, सामाजिक एवं आथिर्क के लिए अपना विरासत सौंपते हुए आगे बढा़ने को कहा।
उक्त समय में समाज सेवी और से.नि.व्याख्याता बी.पी.सिदार, से.नि. शिक्षक चन्द्रमणी ठेठवार, भवानी शंकर बेहरा, विवेक बेहरा एवं युवा पत्रकार अशोक सारथी और अमरदीप चौहान की गरिमामय उपस्थिति रही।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button