
रायगढ़:-रायगढ़ के किरोड़ीमल नगर में मनोज जी का जन्मे तारीख 16.05.1965 को एक सामान्य परिवार में शिक्षक स्व.श्री बसंत राम चौहान जी के घर हुआ, वे तीन भाई एक बहन में सबसे बडे़ हैं, शिक्षा के बाद व बीच में उनके पिताजी किराना दुकान में बिठा दिऐ ताकि कुछ आमदनी आऐ,कम उम्र में उनका शादी रचा दिया गया,मेडम जी शासकीय सेवक स्वास्थ्य विभाग में नर्स हैं, एक वर्ष बाद एक पुत्र रत्न की प्राप्ति व पांच साल बाद एक पुत्री की मंगलमयी किलकारी घर में गुंजी, दोनों बच्चे परिवार के लिए बहुत शुभ साबित हुए हैं, पुत्र जिन्दल स्टील पावर लिमिटेड में सहायक प्रबंधक के पद पर 25 साल से सेवा दे रहे हैं, पुत्री अनुपमा चौहान जी दुबई में बी डी एस (डाक्टर) हैं, दामाद दुबई में ईन्जिनियर हैं, पुत्रवधु श्रीमती सुजाता चौहान जी रायगढ़ में शासकीय सब इन्जीनियर हैं!

मनोज जी का सबसे पहले सारंगढ़ में पशु विभाग में वैक्सीनेटर पद पर नौकरी लगी थी, वे पसन्द न कर त्याग पत्र दे दिए, दुसरा नौकरी प्राथमिक लघु वनोपज संस्था पतरापाली में प्रबंधक के पद पर लगी, कुछ दिन तक नौकरी के बाद 1999 में उससे भी त्यागपत्र दे दिए,फिर शिक्षा कर्मी नौकरी लगी जिसमें मन लगाकर नौकरी करने लगे आज नियमित शिक्षक हैं, शासकीय प्राथमिक कन्या शाला फगुरम में पदस्थ हैं!
परम आदरणीय सम्माननीय श्री मनोज कुमार चौहान जी का आज जन्मदिन है, इस विशेष अवसर पर सगा अधिकारी कर्मचारी जन कल्याण संघ की ओर से बहुत बहुत बधाइयाँ एवं अनन्त हार्दिक शुभकामनाएँ, आप सदैव स्वस्थ व प्रसन्न रहें, दीर्घायु हों, सदा हंसते मुस्कुराते रहें, हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है।
मनोज चौहान जी सगा अधिकारी कर्मचारी जन कल्याण संघ के (223वां)आजीवन सदस्य हैं।






