
बरमकेला:- मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण योजनांतर्गत प्रति वर्ष उत्कृष्ट कार्य करने वालों को शिक्षा दूत पुरुष्कार से पुरुष्कृत कर सम्मानित किया जाता है। इसी तारतम्य में आज जिला स्तर पर जिला रायगढ़ में सत्र 2021 – 22 व 2022 – 23 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, प्रोत्साहन राशि सह साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

विकास खण्ड बरमकेला से दोनों सत्र में कुल 6 शिक्षक सम्मानित हुए। 2021-22 में दिनेश कुमार मिरी,सहायक शिक्षक प्रा शा डुमरसिंहा, मनमोहन पटेल,सहायक शिक्षक, प्रा शा केंदवाही बार, धनपति प्रधान, सहायक शिक्षक, प्रा शा तिलाईदादर व 2022-23 में श्रीमती सुनीता यादव,सहायक शिक्षक, प्रा शा खिचरी, वेदकुमार पटेल,प्रधान पाठक, प्रा शा डोंगीपानी, श्रीमती गुणवती नायक,सहायक शिक्षक, प्रा शा नावापाली ने शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार से अच्छा प्रदर्शन किए थे जिसके लिए आज उन्हें रायगढ़ विधायक माननीय प्रकाश नायक, जिला शिक्षा अधिकारी महोदय जिला रायगढ़ बाखला सर के कर कमलों से सम्मानित किया गया है। हम उन्हें बहुत बहुत बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।







