
सारंगढ़:- सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायतों में इन दिनों जल जीवन मिशन योजना के तहत नल-जल कनेक्शन दिया जा रहा है। ठेकेदार इसके लिए सड़कों की खुदाई कर रहे हैं, लेकिन मरम्मत नहीं की जा रही है, इससे सड़कों में कीचड़ हो गया है। आने-जाने में ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।

नल जल योजना में पाइप लाइन के लिए गड्ढा खोद कर 6 महीने से ठेकेदार नदारद, लोग हो रहे परेशानसारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के जनपद पंचायत सारंगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खुडूभाठा में नल जल योजना के तहत घर-घर मे नल कनेक्शन दिया जाना था, लेकिन ठेकेदार पाइप बिछाने के लिए बिच बस्ती मे बने सी सी रोड़ को गड्ढा खोदकर निर्माण कार्य को रखे हैं अधूरे ग्रामीणों को पैदल चलना हो गया है क्योंकि मुश्किल जिम्मेदार व्यक्ति नदारद है।







