
भंवरपुर ,: छत्तीसगढ़ चौहान समाज की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती चातुरी डिग्रीलाल नंद इन दिनों लगातार क्षेत्र की सामाजिक समस्याओं को लेकर सामाजिक लोगों और समाज प्रमुखों से भेंट मुलाकात कर रही हैं वही आज भंवरपुर में कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष श्री लीलाकांत पटेल जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र वैष्णव और कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र वैष्णव जी से मुलाकात कर भंवरपुर क्षेत्र की समस्यायों के बारे में जाना और महिलाओं से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया
मुलाकात की कड़ी में झारबंद के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता श्री लोकनाथ पटेल जी से भी मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया
सदस्यता अभियान के लिए लगातार श्रीमती नंद ग्रामीण जनों एवम सामाजिक जनों से मिल रही है ताकि छत्तीसगढ चौहान समाज को मजबूती मिल सके।

शासन की योजना के तहत स्वामी आत्मानंद स्कूल की महत्ता और शिक्षा को जन जन तक पहुंचाने हेतु छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की भूरी भूरी प्रशंसा की श्रीमती नंद ने
भेंट मुलाकात के इस कड़ी में आज गडगाँव के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता श्री पदमू पटेल और सरपंच शिव पटेल जी से भी भेंट मुलाकात किया इस दौरान श्रीमती नंद के साथ शशिकांत चौहान संस्थापक छत्तीसगढ़ चौहान समाज उदयलाल चौहान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष छत्तिसगढ़ चौहान समाज चमन चौहान युगल किशोर चौहान दसरथी चौहान लक्ष्मी नारायण चौहान कार्यकारी जिला अध्यक्ष सारंगढ़ जागेश भारद्वाज उपस्थित रहे







