
रायगढ़।राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत रायगढ़ जिले में बोथ आई और कॉन्जीनाईटल कैटरेक्ट के मरीजों का प्राथमिकता से उपचार कराया जा रहा है इसी तारतम्य में सी एच सी धरमजयगढ़ के गांव सुपकोना और रैरूमा से आए अनूप प्रकाश राठिया उम्र 13साल , पूर्णिमा राठिया उम्र 6साल को डॉ मीना पटेल द्वारा किए गए ऑपरेशन से नई नेत्र ज्योति मिली ऑपरेशन के पहले दोनों को कुछ भी दिखाई नहीं देता था अभी उनकी दृष्टि सामान्य है दोनों बहुत खुश है दोनों को ऑपरेशन के लिए समझाइश वरिष्ठ नेत्र सहायक अधिकारी श्री अर्जुन बेहरा द्वारा विकलांग शिविर में दिया गया था और उन्होंने दोनों बच्चों को कहा कि अगर आप ऑपरेशन कराते हो तो आपको स्कूल बैग, कॉपी, पेन, कंपास,छाता, पेंसिल दिया जाएगा ऑपरेशन पश्चात डॉ रत्ना मनिक मेश्राम से उपहार पा दोनों बच्चे गदगद हो गए और दिल से उनको नई दृष्टि के लिए उनको धन्यवाद दिया और अपनी प्रसन्नता नेत्र विभाग के सभी कर्मचारियों के प्रति ज्ञापित की।






