शिक्षासंगठनसम्मानसामाजिक

चौहान गाड़ा समाज ने कु. जिया चौहान को 8वी बोर्ड परीक्षा में 83.50% अंक लाने पर किया सम्मानित

बरमकेला;- चौहान गाड़ा समाज द्वारा विगत दिनों जिला केंद्रीकृत प्राथ /माध्य. प्रमाणपत्र परीक्षा 2024-25 में शासकीय प्राथमिक पूर्व मा. कन्या शाला तौसीर के छात्रा कुमारी जिया चौहान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कक्षा – 8 वीं बोर्ड परीक्षा में कुमारी जिया जगदल्ला ने 83.50% अंक के साथ शानदार उपलब्धि हासिल कर पूरे विद्यालय,परिवार व अंचल के साथ साथ अपने समाज को गौरवान्वित किया है l इस शानदार सफलता प्राप्त करने पर जिया चौहान को बरमकेला चौहान गाड़ा समाज ने गिफ्ट देकर सम्मान किया गया। बरमकेला कार्यकारी ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में सम्मानित होना समाज के लिए गौरव की बात है हम इसकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। उक्त अवसर पर ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष – ओमप्रकाश चौहान बरमकेला परिक्षेत्र प्रभारी – केदार चौहान सेक्टर अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण – नेतराम चौहान, गंगा चौहान, बिहारी चौहान,गोकुल चौहान, मोती लाल चौहान, उत्तर चौहान, गिरधारी चौहान,प्रेम चौहान, सत्यनारायण चौहान, जगमोहन चौहान, नरसिंह चौहान, शिवप्रसाद चौहान,हेमलाल चौहान, उपस्थित रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button