कानूनक्राइम

नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू का करता रहा शोषण, विरोध करने पर बच्चों को मारने की धमकी; सरिया पुलिस ने आरोपी दादा ससुर को भेजा जेल

सारंगढ़-बिलाईगढ़// रिश्तों को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सरिया थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक दादा ससुर द्वारा अपनी ही बहू को बंधक बनाकर हवस का शिकार बनाने का खुलासा हुआ है। आरोपी पिछले 10 महीनों से पीड़िता को नींद की गोलियां खिलाकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

नींद की दवा देकर करता रहा दुष्कर्म
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने 22 सितंबर को सरिया थाने में उपस्थित होकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गांव में रहने वाला उसका दादा ससुर घड़ीलाल पटेल लंबे समय से उस पर बुरी नजर रखे हुए था।

आरोपी उसे डरा-धमकाकर व चुपके से नींद की गोलियां खिलाकर पिछले करीब 10 माह से लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था। जब पीड़िता ने इस दरिंदगी का विरोध करने की कोशिश की, तो कलयुगी ससुर ने उसके मासूम बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उसका मुंह बंद करा दिया।

पुलिस ने आरोपी को दबोचा, जुर्म कबूला
महिला की गंभीर शिकायत को देखते हुए सरिया पुलिस ने फौरन एक्शन लिया और घेराबंदी कर आरोपी घड़ीलाल पटेल को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना घिनौना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने संबंधित कानूनी धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सोने के जेवरात भी बरामद
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में सोने के आभूषण भी बरामद किए हैं। जब्त किए गए गहनों में एक जोड़ी सोने के झुमके (वजन: 3.550 ग्राम), एक जोड़ी लटकन (वजन: 1.490 ग्राम), एक सोने की पत्ती माला (वजन: 11.170 ग्राम) कुल 16.160 ग्राम वजनी इन सोने के जेवरातों की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 92,880 रुपये आंकी गई है। सरिया पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में राहत है, वहीं घटना के बाद से पूरे इलाके में बदचलन दादा ससुर की करतूत को लेकर भारी आक्रोश है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 4.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button