शिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

सारंगढ़ की बेटी सत्यभामा चौहान ने विदेश में एमबीबीएस में चयनित होकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

सारंगढ़:- जिले के छोटे से गाँव डोमाडीह, पोस्ट – मालदा, जिला – सारंगढ़ की बेटी सत्यभामा चौहान ने अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। सत्यभामा का चयन विदेश में एमबीबीएस के लिए हुआ है। अपनी कठिन मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर सत्यभामा ने यह मुकाम हासिल किया है। उनका प्रवेश नॉर्दर्न स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी, रूस में वर्ष 2026-27 के लिए हुआ है। एक छोटे से गाँव से निकलकर विदेश में डॉक्टर बनने का सपना देखना और उसे साकार करना, आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

परिवार व समाज तथा क्षेत्र में खुशी की लहरसत्यभामा के पिता श्री मोहत्साय चौहान और माता श्रीमती पुष्पा चौहान ने बेटी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बेटी ने पूरे गाँव समाज और क्षेत्र का मान बढ़ाया है।सत्यभामा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद के साथ-साथ मित्र दुर्गेश मालाकार, बड़ी दीदी दीपा राजहंस, माँ संतोष चौहान, दादा, नानी-नाना, मामा-मामी एवं समस्त परिवार के सहयोग और आशीर्वाद को दिया है। इस खबर के बाद से गाँव में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सभी ने सत्यभामा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह एक दिन एक सफल डॉक्टर बनकर अपने गाँव और देश की सेवा करेगी।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button