
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना दी गई है।24 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार तबादलों की सूची इस प्रकार है—निरीक्षक प्रकाश राठौर — रिजर्व केंद्र से थाना प्रभारी बिलाईगढ़।निरीक्षक राजेश कुमार चंद्रवंशी — थाना प्रभारी बिलाईगढ़ से रक्षित केंद्र संबद्ध पुलिस अधीक्षक कार्यालय (प्रभारी जिला विशेष शाखा)।निरीक्षक सत्यवादी साहू — थाना प्रभारी डोंगरीपाली से थाना प्रभारी सरिया।निरीक्षक रूपेन्द्र नारायण साय — रक्षित केंद्र संबद्ध पुलिस अधीक्षक कार्यालय (प्रभारी जिला विशेष शाखा) से थाना प्रभारी कोसीर।निरीक्षक सुनीता बजारे — थाना प्रभारी कोसीर से रक्षित केंद्र संबद्ध पुलिस अधीक्षक कार्यालय।निरीक्षक नंदलाल राठिया — थाना प्रभारी सरिया से थाना प्रभारी डोंगरीपाली।उनि अमृत लाल भार्गव — थाना सरसीवां से रक्षित केंद्र संबद्ध पुलिस अधीक्षक कार्यालय (प्रभारी डीसीबी/डीसीआरबी शाखा)।सउनि भगवती कुर्रे — रक्षित केंद्र संबद्ध पुलिस अधीक्षक कार्यालय (डीसीबी/डीसीआरबी/साइबर सेल/एनटीएफ) से थाना बिलाईगढ़।सउनि रामकुमार मानिकपुरी — थाना सरिया से संबद्ध पुलिस अधीक्षक कार्यालय (प्रभारी साइबर/एनटीएफ) से चौकी प्रभारी कनकबीरा एवं प्रभारी साइबर सेल/एनटीएफ।सउनि नरेन्द्र मनहर — थाना सारंगढ़ से चौकी प्रभारी बेलादुला।सउनि टीकाराम खटकर — चौकी प्रभारी कनकबीरा से थाना सरिया।सउनि संजय कुमार नायक — चौकी प्रभारी बेलादुला से थाना सारंगढ़।सउनि सुमन कुमार चौहान — थाना सरिया से थाना सलिहा।पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा द्वारा जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से पदस्थ किए जाने का उल्लेख किया गया है।




