आस्थासामाजिक

भगवान श्री श्री आनन्दमूर्ति  जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गय

रायगढ़/सुधीर चौहान :- विश्वव्यापी सामाजिक आध्यात्मिक संगठन आनन्द  मार्ग प्रचारक संघ के प्रवर्तक भगवान श्री श्री आनन्दमूर्ति  जी के 103 वां जन्मोत्सव आज आध्यात्मिकता व सोल्लासपूर्वक मनाया गया। श्री श्री आनन्दमूर्ति  जी के जन्मदिवस आनन्द पूर्णिमां के पावन  अवसर पर रायगढ़ आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के द्वारा आज विशेष बच्चों के मध्य मिष्ठान्न वितरण कर खुशियां बांटी गई और सभी के स्वस्थ खुशहाल जीवन की कामना में गुरु सन्देश व प्रार्थना की गई।

रायगढ़ आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के द्वारा आज श्री श्री आनन्दमूर्ति  जी के जन्मोत्सव पर कौहाकुण्डा स्थित दिव्यांग बच्चों के संस्थान  नई उम्मीद के विशेष बच्चों के बीच खुशियां बाँटते हुए मिष्ठान्न वितरित की गई। इस अवसर पर रायगढ़ आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के भुक्ति प्रधान जनरल गौतम प्रधान , वरिष्ठ आनन्द मार्गी केदारनाथ प्रधान , उषा देवी प्रधान , खितिभूषण गुप्ता, गीता गुप्ता , अनीता नायक, धरित्री प्रधान ,अरुण प्रधान  ,शुभम नायक ,सुनयना प्रधान , रमेश गुप्ता,प्रीति प्रधान  सुनील चौरसिया , अजय पटेल ने इस पावन कार्यक्रम में अपनी सार्थक सहभागिता दर्ज कराई।

आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के प्रवर्तक भगवान श्री श्री आनन्दमूर्ति  जी का जन्म बिहार के मुँगेर जिले जमालपुर में वर्ष 1921 को साधारण मध्य वित्त परिवार में हुआ था।  उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन सामाजिक समस्याओं का कारण व निदान ढूँढने व लोगों को योग साधना की शिक्षा देने में समर्पित कर दिया और समाज सेवा को विस्तार देने वर्ष 1955 ईस्वी में आनन्द  मार्ग प्रचारक संघ की स्थापना की। अब तक पूरी दुनिया में 180 से भी अधिक देशों में आनन्द मार्ग की शाखा का विस्तार किया जा चूका है। आनंद मार्ग की जीवन शैली मानव जाति को एक नया दृष्टिकोण विकसित करके उन्हें अपने परम लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता करता है l आनंद मार्ग की साधना पद्धति अत्यंत सरल है और बिना किसी जातिगत अथवा मजहबी भेदभाव के सभी को निशुल्क सिखाई जाती है। 

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button