राजनीतिसामाजिक

रायगढ़ लोकसभा में मोदी व साय का जलवा रहा बरकरार,ओपी चौधरी के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा: पाणिग्राही

सरिया:- रायगढ़ लोकसभा का चुनाव परिणाम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में रहा। पुरे देश में मोदी जी का जादू चला है । सरिया मण्डल महामंत्री राधामोहन पाणिग्राही नें कहा कि मोदी जी के प्रति लोगों का दिवानगी देखते ही बन रही थी। रायगढ़ लोकसभा सीट भाजपा का अभेद किले के रूप में जाना जाता है। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से हमारे माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी भी लगातार चार बार यहां से सांसद रहे हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की गोमती साय जी सांसद निर्वाचित हुई थीं। अभी वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता सम्मानिय राधेश्याम राठिया जी को टिकट दिया और राठिया जी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेनका सिंह जी को 2 लाख 40 हजार से अधिक मतों से हराया है।

लोकसभा चुनाव के पुर्व विधानसभा चुनाव में रायगढ़ से भाजपा ने पूर्व कलेक्टर, यूथआइकॉन ओपी चौधरी जी को अपना प्रत्याशी बनाया था जो पुरे छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक मतों से जीतने वाले प्रत्याशियों में दूसरे नंबर पर रहे और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रकाश नायक जी को 670000 से अधिक मतों से पराजित किया था। ओपी चौधरी जी जबसे चूनाव में जीत हासिल किए हैं अपना सर्वस्व प्रदेश को आगे बढ़ाने अपने विधानसभा में विकास का गंगा बहाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़े हैं जिससे लोगों का भरोसा एवं लोकप्रियता का ग्राफ भी बढ़ा है जो वोट के रुप में परिणित भी हुआ है और रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अपने ही रिकार्ड को तोड़ते हुए 69000 से अधिक वोटों से लीड दिलाने में सफल रहे हैं।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button