शिक्षासम्मानसामाजिक

80 घर सवरा समाज बरमकेला ने 10,12 वीं मेघावी छात्रों को किया सम्मानित

बरमकेला/सुधीर चौहान:- आज दिनांक 09 जून 2024 वि. ख. बरमकेला जिला सारंगढ़ बिलायगढ़ मे सवरा समाज के 80%से ऊपर अंक अर्जित करने वाले सत्र 2023-24 के होनहार प्रतिभाओ को तहसील खंड बरमकेला की ओर से मोमेंटो एवं प्रसस्ती पत्र से सम्मानित किया गया ।।


कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकुमार सिदार प्रांतीय महामंत्री की सान्निध्य मे शुभारम्भ करते हुए माँ सबरी एवंम सरस्वती माता की पूजा अर्जन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया जिसमे भागीरथी मलिक कार्यक्रम को संचालन करते हुए सभी बच्चों को शिक्षा के महत्वपूर्ण विन्दुओ पर सुझाव प्रदान कर विद्यार्थी जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को दिशा निर्देश प्रदान कर हर प्रकार की सहयोग लिए आशवस्त किया उसके पश्चात नीलकंठ भोय एवं मोतीराम सिदार जी द्वारा भी समाज को सम्बोधित किया गया ।।


अंत मे तहसील अध्यक्ष टीकाराम भोय जी द्वारा कार्यक्रम मे आये सभी बच्चों ,पालको,पदाधिकारियों,गादी अध्य्क्षो का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम को समापन किया गया ।। इस पूरे कार्यक्रम का रूपरेखा एवं संयोजन शुरु से अंत तक श्री अक्षय कुमार भोय ब्लॉक कोषाध्यक्ष द्वारा बड़े हि उत्साह के साथ तैयार कर मूर्त रूप दिया गया ।।

कार्यक्रम मे विशेष सहयोग विनोद कुमार सिदार,संजय कुमार भोय,घनश्याम भोय, बृन्दान भोय, मोहर बरिहा,दयानिधि सिदार,सिंधु भोय,सुरेन्द सिदार,त्रिलोचन गगन, गगन भोय आदि का सराहनीय सहयोग रहा ।।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button