अग्रवाल ऑटो सेंटर सरिया में धूमधाम से मना स्व. बृजमोहन मुंजाल की जन्म जयंती

सरिया:- आज हीरो गाड़ियों के संस्थापक श्री बृजमोहन मुंजाल की 100 वीं जन्म जयंती के अवसर पर सरिया के स्थानीय हीरो शोरूम में केक काटकर एवं वृक्षारोपण कर तथा स्कूली बच्चों को गेम खेलाकर धूमधाम से उनका जन्म जयंती मनाया गया।

इस अवसर पर नगर पंचायत सरिया के उपाध्यक्ष अरुण शराप, भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व भारत माता स्कूल के संचालक जुगल किशोर अग्रवाल, सुभाष चंद्र पब्लिक स्कूल के संचालक नितेश प्रधान, युवा नेता मनोज मेहर, कमलेश अग्रवाल, भुवन अग्रवाल, युवा नेता आकाश नायक ,हीरो शोरूम के संचालक उमेश अग्रवाल सहित शोरूम के अन्य स्टाफ व गांड़ापारा शासकीय स्कूल सरिया के शिक्षक गण व नन्हे-मुन्ने बच्चे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में गेम में जीतने वाले बच्चों को पुरस्कार दिया गया। सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। ज्ञात हो कि हीरो मोटर्स लिमिटेड ने अपने स्वर्गीय संस्थापक की स्मृति में 100 फ्री कूपन जारी किया है ।

आज से पूरे 100 दिनों तक पूरे भारत देश में एक भाग्यशाली कूपन विजेता को प्रतिदिन एक गाड़ी फ्री में दिया जाएगा।







