सामाजिकसुरक्षास्वास्थ्य

लोकनिर्माण विभाग की उदासीनता से कीचड़ में चलने को मजबूर ग्रामीण?

सारंगढ़/सुधीर चौहान: सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पंचायत अचानकपाली में हल्की सी बरीश क्या हुई सड़क तालाब में तब्दील हो जाने से ही कीचड़ की बौछार हो जाती है। पता नही चल पता की गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढा।

लोक निर्माण विभाग गहरी निद्रा में…?

सारंगढ़ से महज 17 से 20 किलो मीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत अचानकपाली का यह मामला 19 से 20 वर्ष पहले मुख्यमंत्री सड़क योजना की तहत 1.5 किलो मीटर की पक्की सड़क निर्माण हुआ था जो मुस्किल से 2,3 वर्ष तक सही तरीका से राहगीर व यातायात चल पाया और बात करे सड़क की तो आज प्रयंत तक न रिपेयरिंग हुआ न ही सुधार हो पाया है। वर्षो से आज तक राहगीर कीचड़ और गड्डे में चलने को मजबूर है।

विदित हो की अचानकपाली में ग्राम पंचायत होने के चलते पंचायत भवन पीडीएस भवन सभी शासकीय भवन अचानकपाली में है। अचानकपाली के रहवासियों के साथ पंचायत के आश्रित ग्राम नरेशनगर के राहगीरों को भी शासकीय कार्य के लिए आने जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

लगता ये है की यह सड़क भगवान भरोसा है..?
अब देखना यह लाजमी होगा की समाचार प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग विभाग की नींद खुलता है या और गहरी नीद में सोते रहेंगे? और आम जनता कीचड़ में चलने पर मजबूर कब तक रहेंगे।

जब हमने इस विषय पर अधिकारी से वर्सन लेना चाहा तो सब इंजीनियर का मोबाइल बंद आया और वही एसडीओ साहब ने फोन उठाना मुनासिब नही समझा।

जिले में और बहुत से ऐसे सड़क हैं जिनका खबर अगले पार्ट में आपको पढ़ने को मिलेगा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button