
तमनार:- रायगढ़ जिले में चौहान समाज के बच्चों में शिक्षा गुणवत्ता लाने ग्राम रेगालबहरी, विकास खंड तमनार में रामेश्वर चौहान जिला कोषाध्यक्ष ने दिनांक 21.7.2024 को रेगालबहरी के चंदन चौहान , सूरज चौहान, चमार चौहान, पदमा बाई चौहान एवं ग्राम के सामाजिक बंधु और उनके बच्चों का बैठक कर चौहान समाज के बच्चों में शिक्षा लाने गुणवत्ता कार्यक्रम आयोजित किया गया ! पालको द्वारा अपने बच्चों को भविष्य में अच्छे पढा़ने को लेकर दृढ़ संकल्पित हुए और रुचि दिखाई। विदित हो की चौहान समाज के जिला कोषाध्यक्ष व शिक्षक रामेश्वर चौहान का यह नई पहल सामाजिक गतिविधि में काफी योगदान प्रदान करेगी और समाज के बच्चे और पालक में शिक्षा के प्रति अलग रुचि देखने को मिली जिससे सामाजिक कार्य के साथ-साथ रामेश्वर चौहान जिले में शिक्षा के प्रति भी काफी मेहनत लगन से समाज में शिक्षा की गतिविधि को आगे बढ़ते दिख रहे हैं। जो समाज में अलग पहचान बनाने वाले पहले व्यक्ति हैं, यहां हम नहीं बल्कि सामाजिक कार्य करता कह रहे हैं क्योंकि दिन भर स्कूली बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रात में अपने समाज के प्रति संपूर्ण निष्ठा भाव से कार्य करते नजर आ रहे हैं जो एक दिन उनकी मेहनत रंग जरूर लाएगी।






