शिक्षा

KMT कालेज की छात्राएं दर्रामुड़ा ग्राम में दे रही जागरूकता का संदेशरासेयो सात दिवसीय शिविर में चल रहा विविध कार्यक्रम

रायगढ़/सुधीर चौहान । नगर के शासकीय किशोरी मोहन त्रिपाठी कन्या महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर रायगढ़ के समीपस्थ उड़सा रोड में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित ग्राम दर्रामुड़ा में 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक संचालित है नरवा गरवा घुरवा बारी के विशेष संदर्भ में ग्रामीण विकास के लिए युवा विषय परकेंद्रीय इस शिविर में कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर नीति देवांगन एवं सहायक प्रमोद कुमार साहू के मार्गदर्शन में सात दिवसीय विशेष शिविर सफलतापूर्वक संचालित है ।शिविर के पांचवें दिवस रायगढ़ दिव्यांग समाज सेविका उषा अग्रवाल द्वारा छात्राओं को झटपट विधि से केक, ब्रेड, खाद्य पदार्थ इत्यादि बनाने की व्यावहारिक जानकारी दी गई उनके साथ श्रीमती बीना चौथा एवं पूजा चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित रही ।
शिविर स्थल के पास गांव के लोगों के मवेशियों की जांच उपचार हेतु पशु चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें पशु चिकित्सा विभाग से सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी बी.के. मेहरा, श्रवण साहू शिवकुमार साहू ने अपनी सेवाएं दी । इस दौरान गांव के जरूरतमंद पशुपालकों को आवश्यक दवा नि:शुल्क वितरित की गई ।
बौद्धिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक भोजराम पटेल ने शिविरार्थियों को प्रेरित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम व गतिविधियों की जानकारी दी तथा इससे जुड़ने वाले छात्राओं को राष्ट्र निर्माण एवं समाज सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व विकास करते हुए स्वयं को काबिल बनाने की विशेष प्रेरणा दी। बौद्धिक परिचर्चा में ग्राम के प्रतिष्ठित नागरिक सीताराम साहू एवं सरपंच कमल किशोर गुप्ता पूर्व सरपंच श्रीमती राधिका गुप्ता की भी विशेष उपस्थिति रही। रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में एनएसएस के स्वयंसेविकाओं द्वारा प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न विषयों स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ आदि पर जन जागरूकता के लिए ग्रामीणों को संदेश दिया गया ।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button