कानूनशिक्षासामाजिक

15 सितम्बर को होगा छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा 2024,निर्धारित समय पर सही परीक्षा केन्द्र में दी जाएगी प्रवेश

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 सितम्बर 2024/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के छात्रावास अधीक्षक श्रेणी द भर्ती परीक्षा 2024 का आयोजन आगामी 15 सितंबर को किया जाएगा। व्यापम द्वारा इसके लिए प्रवेश पत्र वेबसाइट व्यापम डॉट सीजीस्टेट डॉट जीओवी डॉट इन और सीजीस्टेट डॉट जीओवी डॉट इन पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

व्यापम ने परीक्षार्थियों को निर्देश में कहा है कि प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंट आउट लें और पेज के केवल एक तरफ प्रिंट करें ताकि प्रत्येक परीक्षा हेतु व्यापम की प्रति परीक्षा केन्द्र में जमा होगी। परीक्षार्थी काले या नीले बॉल पेन का उपयोग कर सकते हैं। परीक्षा केन्द्र में किसी भी प्रकार के मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी या अन्य सामग्री लेकर जाना पूर्णतः वर्जित है। प्रवेश पत्र की कॉपी सुरक्षित रखें।

निर्धारित समय पर सही परीक्षा केन्द्र में दी जाएगी प्रवेश

परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी लगभग एक घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहें। जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनका पहचान किया जा सके एवं परीक्षा केंद्र में जाने हेतु अनुमति दी जा सके। यह उचित होगा कि, परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भलीभाँति परिचित हो जायें। परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात् किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

पहचान पत्र का ओरिजनल कॉपी लेकर जाएं परीक्षार्थी

परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल आई डी. प्रूफ जैसे मतदाता पहचान पत्र/ड्रायविंग लायसेंस/पेन कार्ड/आधार कार्ड / पासपोर्ट/विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र / फोटोयुक्त अंकसूची मूलरूप में (फोटो कॉपी मान्य नहीं) परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

हेल्पलाइन 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं

किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के सम्बंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं। अभ्यर्थी संपूर्ण प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट अवश्य निकालें। यदि इंटरनेट से प्राप्त प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं आता है तो अभ्यर्थी अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर परीक्षा केंद्र में जाएं। परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button