
बरमकेला/राम कुमार:- स्कूल सफाई कर्मचारी जो कि बहुत कम मानदेय वाले कर्मचारी है महिने के मात्र वर्तमान में 3410 रू मानदेय पाने वाले, इन कर्मचारियों को किसी भी प्रकार के सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिलता है जैसे की निशुल्क गैर शासकीय अस्पतालों में इलाज, न ही 50000 अनुग्रह राशि, कभी-कभी ऐसी स्थिति हो जाती है कि इलाज और राशि के अभाव में देहांत हो जाता है। स्कूल सफाई कर्मचारी सत्र 2011 से शासकीय स्कूलों में पदस्थ हैं, बहुत ही कम मानदेय मिलने पर आर्थिक स्थिति का सामना करते आ रहे हैं।
शासकीय प्राथमिक शाला प्रधियापाली मे कार्यरत स्कूल सफाई कर्मचारी कार्तिक राम सारथी का दिनाँक 23/10/2024 को देहान्त हो गया।

गरीबी स्थिति को देखते हुए स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ध्रुव यादव ने विकास खण्ड बरमकेला के सभी स्कूल सफाई कर्मचारियो को बैठक बुलाकर अपने इच्छानुसार आर्थिक सहायता करने का निवेदन किया, दाल चावल एवम सहायता राशि स्व कार्तिक राम सारथी के परिवार के लिए आर्थिक सहायता कर रहे हैं।






