कानूनशिक्षासामाजिक

आरक्षक भर्ती: प्रवेश पत्र जारी अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेज के साथ 8 दिसम्बर को भर्ती केन्द्र क्रमांक 2 रक्षित केन्द्र रायगढ़ में हो सकते है उपस्थित

रायगढ़, 7 दिसम्बर 2024/ पुलिस अधीक्षक जिला रायगढ़ एवं अध्यक्ष चयन समिति केन्द्र क्रमांक 2 बिलासपुर रेंज ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा 2023-24 के अंतर्गत बिलासपुर रेंज में आरक्षक भर्ती 2023-24 परीक्षा केन्द्र क्रमांक-02 रायगढ़ में 16 नवम्बर 2024 से प्रारंभ की गई थी। माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार भर्ती प्रक्रिया 27 नवम्बर 2024 को आदेश पारित कर भर्ती प्रक्रिया स्थगित की गई थी। माननीय उच्च न्यायालय छ.ग.के पारित अंतिम निर्णयानुसार भर्ती प्रक्रिया पुन: प्रारंभ हो रही है। अभ्यर्थी जिन्हें 8 दिसम्बर 2024 को दस्तावेज जांच, शारीरिक माप तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके है वे 8 दिसम्बर 2024 को भर्ती केन्द्र क्रमांक 02 रक्षित केन्द्र रायगढ़ में निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होंगे। इसी प्रकार क्रमश: पूर्व में जारी प्रवेश पत्र में तिथि अनुसार अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को भर्ती केन्द्र में उपस्थित होंगे। जिन अभ्यर्थियों का 27 नवम्बर से 7 दिसम्बर 2024 तक की भर्ती प्रक्रिया संपन्न होनी थी, उनकी भर्ती परीक्षा तिथि एवं प्रवेश पत्र पृथक से जारी किए जायेंगे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button