सामाजिकशिक्षासंगठन

“अब न साहिबो, बदलकर रहिबो” के संकल्प के साथ आदिवासी कर्मचारी-अधिकारियों की जिला एकता संगोष्ठी संपन्न

संगठन की मजबूती, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और समाज के उत्थान पर हुई चर्चा; 26 नवंबर को मनाया जाएगा संविधान दिवस

रायगढ़। शासकीय आदिवासी कर्मचारी/अधिकारी संघ की जिला एकता संगोष्ठी का आयोजन 19 नवंबर 2026 को सेंट जेवियर इंग्लिश मीडियम स्कूल, बोईरदादर रायगढ़ में किया गया। “अब न साहिबो, बदलकर रहिबो” के संकल्प के साथ आयोजित इस बैठक में जिलेभर से पहुंचे आदिवासी अधिकारी-कर्मचारियों ने संगठन की मजबूती, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, आरक्षण संरक्षण और समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य विजय तिर्की ने की। वहीं संयोजक के रूप में बिनेश भगत, दीपक लकड़ा एवं नोहर सिंह सिदार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बैठक में संगठन को जिला स्तर पर सशक्त एवं सक्रिय बनाने, प्रत्येक विभाग में आदिवासी कर्मचारी प्रकोष्ठ गठित करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने और नई नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।

संगठन की एकजुटता और पारदर्शिता पर जोर

संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि समाज के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत संगठन का होना बेहद जरूरी है। इसके लिए सभी सदस्यों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ काम करना होगा। संगठन की आर्थिक व्यवस्था मजबूत करने, आय-व्यय में पारदर्शिता रखने, नियमित बैठकें आयोजित करने तथा प्रिंट और मल्टीमीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।

निर्मल खेस, सरोज भोय, विवेक तिर्की, रोहित सिदार, भूपेन्द्र सिदार, नीलाम्बर सिदार, संजय टोप्पो, संतोष भगत, लक्ष्मण सिंह सिदार, नीरज मांझी, लक्ष्मी प्रसाद ध्रुवे, अंजुलुस एक्का, नीरज सिदार, कृष्ण कुमार सिदार, मोहनराज गोंड़, आलोक जॉन कुजूर, दुरेश साय पैंकरा, बिलेश्वर सिदार एवं बिनेश भगत सहित अन्य वक्ताओं ने संगठन की भावी रणनीति और विस्तार को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

वक्ताओं ने विशेष रूप से युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने, ब्लॉक एवं जिला स्तर पर संगठन का विस्तार करने, नियमित निर्वाचन प्रक्रिया अपनाने, बैंक खाता खोलने, ऑनलाइन पंजीयन कराने तथा कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने की आवश्यकता बताई।

26 नवंबर को भव्य रूप से मनेगा संविधान दिवस

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा। वहीं संगठन की अगली महत्वपूर्ण बैठक 29 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजे कंवर भवन, बोईरदादर रायगढ़ में आयोजित होगी।

बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि आगामी बैठक में यदि अजजा शासकीय सेवक संघ जिला रायगढ़ के अध्यक्ष उपस्थित नहीं होते हैं, तो वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर नए कार्यकारी सदस्यों के साथ नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

एकजुट होकर अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

संगोष्ठी के समापन अवसर पर शिक्षिका श्रीमती ममता जॉन कुजूर सहित उपस्थित शिक्षकों, प्राचार्यों एवं कर्मचारियों ने बैठक में लिए गए निर्णयों और सुझावों का समर्थन किया। सभी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, समाज के प्रत्येक वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व देने और आदिवासी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में संयोजक सदस्यों ने सभी उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकता और मजबूती के लिए निरंतर सहयोग की अपील की।

संयोजक सदस्य: बिनेश भगत, दीपक लकड़ा, नोहर सिंह सिदार एवं समस्त सदस्य साथी।

जिला – रायगढ़ (छत्तीसगढ़)

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button