
पुसौर। अत्यंत दुःखद समाचार है कि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान जी की चाची सास एवं डिप्टी कमिश्नर श्री हरिशंकर चौहान जी की चाची का निधन हो गया। उन्होंने ग्राम डूमरमुड़ा, विकासखंड पुसौर स्थित अपने निज निवास में अंतिम सांस ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवंगत का अंतिम संस्कार आज प्रातः 8:00 बजे किया जाएगा। उनके निधन की खबर से परिवार एवं शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है।
इस दुःखद घड़ी में क्षेत्र के लोगों एवं शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति। भावपूर्ण श्रद्धांजलि। सादर अंतिम नमन। 🙏






