कानूनक्राइम

ऑपरेशन आघात: रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे 5 तस्कर गिरफ्तार, 25 किलो से अधिक गांजा जब्त

रायगढ़। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में शामिल चार युवकों और एक अपचारी बालक सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 25.175 किलोग्राम गांजा और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 5 लाख 82 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी महाराष्ट्र के पुणे जिले के रहने वाले हैं। वे ओडिशा के संबलपुर से गांजा खरीदकर ट्रेन के माध्यम से रायगढ़ पहुंचे थे। यहां से पुणे जाने की तैयारी थी, लेकिन रास्ते के खर्च की व्यवस्था करने के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर ही गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे।

पहली कार्रवाई में 20.434 किलो गांजा जब्त

20 नवंबर 2026 को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के सामने पार्किंग के पास शिव मंदिर के बगल में पीपल के पेड़ के नीचे तीन व्यक्ति बैग और ट्रॉली बैग में गांजा लेकर बैठे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में उनकी पहचान अमोल बबन धोत्रे (29), सागर लक्ष्मण गायकवाड़ (18) और शुभम नंदू गुंजाल (23), निवासी जिला पुणे (महाराष्ट्र) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 20 पैकेट में रखा 20.434 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये है, तथा आईफोन, रेडमी और ओप्पो कंपनी के तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।

दूसरी कार्रवाई में 4.741 किलो गांजा बरामद

इसी दौरान पुलिस को रेलवे स्टेशन के मोटरसाइकिल स्टैंड के पास दो व्यक्तियों के गांजा लेकर वाहन का इंतजार करने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। इनमें इम्तियाज रफिक ईनामदार (21), निवासी चाकन मानिक चौक, जिला पुणे तथा 16 वर्ष 2 माह का एक अपचारी बालक शामिल था।

तलाशी में इम्तियाज के बैग से पांच पैकेट में रखा 4.741 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 92 हजार रुपये और एक इनफिनिक्स मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों ने भी संबलपुर से गांजा खरीदकर पुणे ले जाने की बात स्वीकार की।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

दोनों मामलों में कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 582/2026 एवं 583/2026 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, चारों वयस्क आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है तथा अपचारी बालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

एसएसपी ने कहा – नशे के कारोबारियों पर जारी रहेगी सख्त कार्रवाई

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी सहित कोतवाली पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई में आरपीएफ रायगढ़ का भी विशेष सहयोग मिला।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त तस्करों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

स्वतंत्र भारत न्यूज़ 24 | हर खबर आपकी आवाज

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button