राजनीतिसामाजिक

भाजपा नेताओं नें गजपति डनसेना जी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया

सरिया/सुधीर चौहान:- गत संध्या सरिया नगर के हृदय स्थल अटल चौक पर सक्रिय भाजपा नेता व नौघटा के सरपंच ” गजपति डनसेना जी” का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। संयोग कहें या ईश्वरीय कृपा अटल जी के जन्मजयंती के दिन हमारे लाडले नेता गजपति डनसेना जी का भी जन्मदिन है।सर्वप्रथम भाजपा नेताओं के द्वारा अटल जी के आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण किया गया तथा गजमाला पहनाकर अटल जी को श्रद्धांजलि दी गयी तत्पश्चात गजपति जी को क्षेत्र के कद्दावर भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्राही जी फूल माला पहनाकर बधाई देते हुए पुनः नौघटा सरपंच जीत कर “देश में मोदी एवं नौघटा में गजपति” का नारा बुलंद किया तत्पश्चात गजपति जी ने अटल जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन-अर्चन किया वहां उपस्थित भाजपा नेताओं ने गजपति जी को जन्मदिन का बधाई देते हुए उत्तरोत्तर प्रगति की कामना किए।
मौके पर मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी महामंत्री द्वय राधामोहन पाणिग्राही एवं चुड़ामणि पटेल, पुर्व मण्डल अध्यक्ष गण सर्व श्री गोविंद अग्रवाल,दशरथ साहू,परदेशी प्रधान नगर पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार उपाध्यक्ष अरुण शराप, पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मुरारी नायक, वरिष्ठ नेता सेवकराम पटेल जिला कार्यकारिणी सदस्य शुकदेव दुआन, जयरतन पटेल नगर पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष मोतीलाल स्वर्णकार, ईश्वर साहू,मंडल मंत्री मुरलीधर पटेल,शशि डनसेना,राधाकांत देहरी, सीताराम प्रधान,बुद्धेश्वर शामल,नुतन स्वर्णकार, सुनिल प्रधान, कैलाश प्रधान, संतोष प्रधान, शंभू प्रधान, वृन्दावन प्रधान, अभिराम प्रधान,नलकुमार नायक, संतोष डनसेना,किशन ईजारदार,राधे डनसेना उत्तम पटेल, सुरेन्द्र सिदार समस्त पार्षद गण सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button