राजनीतिसामाजिक

एन.एस यू.आई विधानसभा अध्यक्ष अंकित पटेल ने ग्राम मल्दा ब के युवा साथियों को कांग्रेस एवं एन.एस यू.आई से जुड़ने हेतु किया प्रेरित

सारंगढ़ – आज दिनांक 28 दिसम्बर 2024 को एन.एस यू.आई सारंगढ़ विधानसभा के नयनियुक्त अध्यक्ष अंकित पटेल ने ग्राम मल्दा ब में युवा साथियों से कांग्रेस सरकार द्वारा किये गए कार्यों को विस्तार पूर्वक समझाते हुए बताया कि ज़ब कांग्रेस सरकार थी तो किसानों को धान का 2500 रुपए समर्थन मूल्य में मिलता था। युवाओं को 2500 रूपये बेरोजगारी भत्ता मिलता था, भूमिहीन मजदूरों को 6000 रूपये सलाना मिलता था लेकिन ज़ब से भाजपा कि सरकार छत्तीसगढ़ में आई है तब से लगातार किसानों,युवाओं, मजदूरों एवं महिलाओं को ठगने का काम कर रही है और वादाखिलाफ़ी कर रही है। किसानों को 3100 रूपये प्रति क्विंटल के दर से एकमुश्त भुगतान कि बात कही थी लेकिन 2300 रूपये में धान कि खरीदी हो रही है, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने हेतु बजट पास करने के बाद भी अब तक युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला, 10000 रूपये भूमिहिन को देने कि बात कही थी लेकिन अभी तक वो भी किसी को नहीं मिला 500 रूपये में गैस सिलेंडर देने कि बात कि थी लेकिन वो भी बस कहने को था अब तक किसी को नहीं मिला। इन सबके बारे में अंकित ने बताते हुए सभी साथियों से भाजपा के वादाखिलाफ़ी को लेकर गाँव गाँव में जाने कि बात कही एवं आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को विजयी बनाने हेतु निवेदन किया।
इस दौरान संजू पटेल (गतुल), रिंकू पटेल, हेमंत पटेल,सुभाष श्रीवास, अमिताभ पटेल, लोचन सिदार, लोल बरिहा, विनोद निषाद, गिरधारी बरिहा,धनर्जय बरिहा, पंकज पटेल, टिंकू पटेल, रोशन, अशोक, किशन यादव एवं अन्य साथी उपस्थित रहें।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button