संगठनसामाजिक

प्रगतिशील सतनामी समाज पुसौर का बैठक हुआ संपन्न



रायगढ़/सुधीर चौहान| प्रगतिशील सतनामी समाज पुसौर का बैठक पुसौर ब्लॉक अध्यक्ष श्री परदेशी रात्रे के अध्यक्षता में आज रविवार को केनसरा डीपा नर्सरी बारी में किया गया।
इस बैठक में  प्रगतिशील सतनामी समाज पुसौर के सभी पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य व समाज के वरिष्ट नागरिक मौजूद रहे ।
इस बैठक में मुख्य रूप से 3 बिंदुओ पर चर्चा किया गया ।
1) गुरुघासी दास जयंती भव्य शोभा यात्रा में खर्च का विवरण तथा आय व्यय की जानकारी दिया गया । 2) लेट लतीफी हो रही महिला प्रकोष्ठ तथा युवा प्रकोष्ठ की पदाधिकारी नियुक्ति करना।
3) समाज को मज़बूत बनाने तथा समाज में बढते आपसी मन मुटाव को समाप्त कर समाज के सभी लोगो को एकता में पिरौने का निर्णय लिया गया।
तत्पश्चात प्रगतिशिल सतनामी समाज पुसौर के वरिष्ठ नागरिक दासरथी जांगड़े द्वारा आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने हेतू समाज के सभी पदाधिकारी तथा कार्यसमिति सदस्यों को दिशा निर्देश दिया गया तथा इसके कुछ क्षण बाद प्रगतिशिल सतनामी समाज के ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री मोहन कुर्रे ने कहा की हमे संगठन को मजबूत करने के लिए जहां जहां जिस गांव में सतनामी समाज के लोग निवासरत है उनसे संपर्क कर प्रगतिशील सतनामी समाज का विचार धारा को अवगत कराएंगे और बाबा गुरुघासी दास जी के विचारों को घर घर तक पहुंचाएंगे।
चुंकि इस सफल कार्यक्रम के बाद सतनामी समाज के कुछ गणमान्य नागरिकों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी साथियों को स्वल्पहर भोजन कराया गया ।
इस बैठक में मुख्य रूप से प्रगतिशिल सतनामी समाज पुसौर अध्यक्ष श्री परदेशी रात्रे, ईशु बघेल ( सचिव), दशरथी जांगड़े, मोहन कुर्रे (ग्रामीण जिलाध्यक्ष) नरेश भास्कर (उपाध्यक्ष) शंकर भास्कर (मीडिया प्रभारी) मोतीलाल बर्मन , भास्कर, दिलेश्वर बघेल , कमल सोनी , सुमित बघेल , रोशन बघेल , नंदलाल रात्रे, पी आर भास्कर, अरुण भारद्वाज, गणेशराम निराला, यतराम, कार्तिक राम, गोविंद टंडन, वीरशिंह मिरी, टेकराम निराला, पुष्पक बर्मन, अनूप सोनी, भूपति बघेल, लोकेश लहरे, बबली, सादमति, खुनूराम मीरी, श्याम लाल लहरे, मनबोध टंडन, अग्रमा खूंटे, अरुण बंजारे, उमेश, चैतु अजगल्ले, गजानंद रात्रे, ताराचंद सोनी, राजेंद्र बघेल, भरतलाल मनहर, दिलीप निराला , संजय निराला, दीपक रात्रे, सुधा बर्मन, विमला जांगड़े,संजीव लहरे इत्यादि लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button