
सारंगढ़:- जिला साहू संघ के तत्वधान में साहू संघ के अध्यक्ष शिवचरण साहू के नेतृत्व में सारंगढ़ क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े द्वारा परिक्षेत्र साहू संघ के सामुदायिक भवन का भूमि पूजन दिनांक 1/1 / 2023 को नया साल का पहला दिन संपन्न होगा!

परीक्षेत्र अध्यक्ष श्री अमित साहू ने बताया कि क्षेत्र के साहू समाज के लोगों में काफी हर्ष है एवं हमारे क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक जी को धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं प्रेषित कर रहे हैं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पुरुषोत्तम साहू जी गौ सेवा आयोग के सदस्य हैं, तथा अरुण मालाकार जी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रायगढ़ क्षेत्र के लोकप्रिय नेता श्री अरुण गुड्डू यादव जी पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रहेंगे एवं और विशिष्ट अतिथियों के उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम संपन्न होगा ।

ग्राम पंचायत केडार के सरपंच श्रीमती हितेश कुशल साहू एवं उपसरपंच श्रीमती पूर्णिमा लोचन साहू ने विधायक महोदय जी का अपने ग्राम में आगमन पर धन्यवाद ज्ञापित किए हैं । ग्राम पंचायत के सभी वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आग्रह किया है!






