शिक्षासम्मानसामाजिक

बाल दिवस पर शिक्षक डॉ. भरत पटेल की अनूठी पहल, 422 बच्चों को बांटे पेन और कॉपियां

10 वर्षों से निभा रहे स्नेह और प्रोत्साहन की परंपरा, बच्चों के चेहरों पर खिलाई मुस्कान

सारंगढ़। शिक्षक का दायित्व केवल बच्चों को किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि उनके सपनों को संवारना और उनका हौसला बढ़ाना भी है। इसी भावना को चरितार्थ करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फर्सवानी में पदस्थ हिंदी व्याख्याता डॉ. भरत पटेल ने बाल दिवस के अवसर पर एक सराहनीय पहल की। उन्होंने विद्यालय के 422 विद्यार्थियों को टॉफी, पेन और कॉपियां वितरित कर बाल दिवस को यादगार बना दिया।

देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती 14 नवंबर को पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

खास बात यह रही कि डॉ. भरत पटेल पिछले 10 वर्षों से लगातार बाल दिवस पर विद्यार्थियों को पेन और कॉपियां भेंट कर इस दिन को विशेष बनाते आ रहे हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 14 नवंबर 2026 को उन्होंने विद्यालय के सभी 422 विद्यार्थियों को उपहार प्रदान किए।

इस पहल की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि उपहार वितरण में हाई स्कूल, मिडिल स्कूल, प्रतियोगिता में जीतने और हारने वाले विद्यार्थियों के बीच कोई भेदभाव नहीं किया गया। सभी बच्चों को समान भाव से उपहार देकर उन्होंने समानता, स्नेह और प्रोत्साहन का संदेश दिया।

डॉ. भरत पटेल की यह पहल शिक्षा जगत के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने अपने कार्यों से यह साबित किया कि एक आदर्श शिक्षक वही है, जो बच्चों की भावनाओं को समझे, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करे और उनके जीवन में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास जगाए।

शिक्षक का स्नेह ही विद्यार्थी की सबसे बड़ी प्रेरणा है। डॉ. भरत पटेल का यह दस वर्षों से जारी प्रयास निश्चित ही समाज और शिक्षा जगत के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button