कानूनक्राइमव्यापार

मांड नदी में अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग का छापा, चैन माउंटेन मशीन जब्त कर किया सील

पुसलदा में नदी से अवैध रेत निकालने की शिकायत पर हुई कार्रवाई, खरसिया निवासी तरुण साहू द्वारा उत्खनन कराए जाने की जांच में हुई पुष्टि

रायगढ़। जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने ग्राम पुसलदा स्थित मांड नदी में अवैध रेत उत्खनन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मौके से एक चैन माउंटेन मशीन जब्त कर सील कर दी है। जांच में अवैध उत्खनन का कार्य खरसिया निवासी तरुण साहू द्वारा कराया जाना सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मांड नदी में अवैध रूप से रेत उत्खनन किए जाने की शिकायत मिलने पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार खनिज विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। जांच के दौरान नदी में रेत के अवैध उत्खनन में इस्तेमाल की जा रही एक चैन माउंटेन मशीन पाई गई। विभागीय टीम ने तत्काल मशीन को जब्त कर सील करने की कार्रवाई की।

खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज

खनिज विभाग ने संबंधित वाहन मालिक के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की प्रासंगिक धाराओं के तहत अवैध उत्खनन का प्रकरण दर्ज किया है।

अवैध खनन पर जारी रहेगी कार्रवाई

खनिज अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्रशासन का कहना है कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन को रोकने के लिए ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button