आस्थासामाजिक

ग्राम घिवरा में चौहान परिवार का तीन दिवसीय गौरा-गौरी महापूजन, 30 नवंबर को होगा भव्य आयोजन

28 से 30 नवंबर तक फूल कुटाई, चूल माटी और शिव शंकर बाराती सहित होंगे विविध धार्मिक एवं पारंपरिक कार्यक्रम

सक्ति। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और धार्मिक परंपराओं को सहेजने के उद्देश्य से ग्राम घिवरा के चौहान मोहल्ला में चौहान परिवार द्वारा तीन दिवसीय गौरा-गौरी महापूजन का विशेष आयोजन किया जा रहा है। भुवन चौहान के अनुसार करन अहिल्या चौहान, संतोषी हीरो चौहान एवं समस्त चौहान परिवार के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर परिवार और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

आयोजन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 नवंबर 2026 को फूल कुटाई मंडल, 29 नवंबर को चूल माटी एवं शिव शंकर बाराती तथा 30 नवंबर को गौरा-गौरी महापूजन का भव्य आयोजन किया जाएगा।

गौरा-गौरी पूजन छत्तीसगढ़ की प्राचीन लोकपरंपरा और धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। इसमें भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर परिवार, समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की जाती है।

चौहान परिवार द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोकसंस्कृति को भी जीवंत बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

ग्रामीण परिवेश में ऐसे पारंपरिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, रीति-रिवाजों और धार्मिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button