कानूनक्राइम

नववर्ष को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ाई के साथ पुलिस मुस्तैद,एसपी राजेश कुकरेजा एएसपी माहेश्वर नाग ने मंदिर पिकनिक स्पॉट जैसे स्थलों का निरीक्षण कर दिए निर्देश

चंद्रपुर में सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था के लिए जारी किया रूट चार्ट

सारंगढ़:- महानदी के तट पर स्थित माँ चंद्रहासिनी के दर्शन लोग छत्तीसगढ़ सहित ओड़िसा व अन्य प्रदेश से आते है कल नववर्ष के आगमन पर कल लाखो की संख्या में माँ चंद्रहासिनी के दर्शन करने आने की संभावना के मद्देनजर मंदिर व पर्यटक स्थल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ राजेश कुकरेजा ने नाथलदाई मंदिर चंद्रहसिनी देवी मंदिर का किया भ्रमण । चन्द्रपुर नाथलदाई मंदिर एवं मार्ग में कल नववर्ष के कारण बहुत भीड़ बनी रहती है अतः पुलिस एवं प्रशासन ने गुड़हेली चौक से ट्रक एवं भारी वाहनों को 1 जनवरी 2023 की सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक इन वाहनों को सरिया बरमकेल मार्ग से कोड़ातराई होते हुए रायगढ़ की ओर डाइवर्ट किया जाएगा। लोगो की सुरक्षा के लिए सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस सदैव प्रतिबद्ध है लोगो से कानून व्यवस्था के साथ ट्रैफिक व्यवस्था को बनाये रखने की अपील की है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button