राजनीतिसामाजिक

महापौर पद के लिए युवा नेता व युवा समाज सेवी सुजीत लहरे ने की दावेदारी पेश

युवा संकल्प उपाध्यक्ष एवं भाजयुमो दक्षिण महामंत्री सुजीत लहरे योग्य उम्मीदवार


रायगढ़ नगर निगम चुनाव की हलचल तेज हो चुकी है,कई नाम अपनी कोशिश में,अपनी योग्यता का दावा समाज के समक्ष पेश कर रहे। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है,युवा बढ़ चढ़ अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे।
रायगढ़ के प्रथम नागरिक महापौर पद पर एक नाम सर्वमान्य तौर पर सामने आ रहा वो है सुजीत लहरे का ,यह नाम व्यक्तित्व सेवा के क्षेत्र में किसी पहचान का मोहताज नहीं युवा संकल्प संगठन के उपाध्यक्ष होते हुए समाज हित की आवाज बनने वाले युवा है सुजीत लहरे। रायगढ़ के विकास हेतु,समाज हित की आवाज बन कर सुजीत के प्रयास हमेशा सराहनीय रहे हैं। समाज का हर वर्ग उतनी ही खुशी से सुजीत को अपनाता है उससे अपना प्रेम व्यवहार जताता है। वर्तमान में सुजीत युवा संकल्प के उपाध्यक्ष होने के साथ साथ, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा दक्षिण मंडल के महामंत्री का दायित्व भी निभा रहे हैं और रायगढ़ के जनमानस में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। उन्होंने 10 जनवरी को भाजपा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष श्री अरुणधर दिवान जी के समक्ष महापौर पद हेतु अपनी सशक्त दावेदारी पेश की , उन्होंने जिलाध्यक्ष महोदय को आश्वस्त किया कि अगर पार्टी उन्हें मौका देती है तो वे जनहित में,समाज विकास में अपना सर्वोच्च योगदान देंगे व पार्टी का नाम सर्वच्व उचाई पर ले जाऊँगा जिलाध्यक्ष महोदय द्वारा उनकी प्रशंसा करते हुए उनके नाम को प्राथमिकता से अग्रसर करने का आश्वासन दिया। सुजीत लहरे रायगढ़ के जनमानस में अपनी लोकप्रियता के साथ,समाज हित में समाज की आवाज बन कर काम करेंगे यह विश्वास उन्होंने रायगढ़ की जनता को दिलाया जिसकी सराहना भी रायगढ़ की जनता व युवाओं के द्वारा की जा रही है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button