
बरमकेला:- जनपद क्षेत्र क्रमांक 11 से ग्राम लोधिया के नया चेहरा रजनी एक्का जो कि सेवा सहकारी समिति मर्यादित लोधिया मे लिपिक के पद पर कार्यरत महेंद्र एक्का की धरम पत्नि है जो काफी चर्चित मिलनसार व हमेशा सभी के सुख दुख मे साथ देती है। तथा पढ़ी लिखी होने के साथ साथ सूझ बूझ से काम करने वाली है। ग्राम पंचायत लोधिया के रजनी एक्का को अपना प्रत्याशी बनाने लोगो मे खासा उत्साह देखा जा रहा है। खास कर के युवाओं महिलाओं मे बहुत जोश देखने को मिल रहा है, जो चर्चा का विषय है। राजनीति पृष्ठ से ना होते हुए भी उन्होंने अपने क्षेत्र के लिए कुछ करने का सेवा एवं विकाश उनका उद्देश्य हमेशा से रहा है। उनके विचार राजनीति से ज्यादा जनता का हित एवं विकास का रहा है, इसलिए कुछ करने के उद्देश्य से नामांकन किया है।






