
सारंगढ़ बिलाईगढ़:-छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल भर चुका है इसी कड़ी में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 इस बार के चुनाव में सबसे चर्चित और हॉट सीट मानी जा रही है। क्योंकि यहां भाजपा से अजय जवाहर तो कांग्रेस से पवन अग्रवाल तथा निर्दलीय में इस क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय समाजसेवी युवा नेता यशवंत नायक ने सारंगढ़ कलेक्ट्रेट में आज नामांकन भर लिया है। नामांकन के दौरान कार्यकर्ताओं और जनता ने “अब नई साहिबो बदल के रहीबो” के नारे के साथ बदलाव का संदेश दिया। आज के इस नामांकन रैली में सैकड़ो की संख्या में उनके कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे हुए थे।

नामांकन भरते ही कर रहे जनसंपर्क ले रहे आशीर्वाद…
क्षेत्र के सबसे युवा लोकप्रिय व समाजसेवी मिलनसार नेता यशवंत नायक जैसे ही नामांकन दाखिल कर वापस आया जनताओ से सीधा जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है। देवतुल्य जनता युवा बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद ले रहे हैं। तो वही जनताओ का भी भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने यशवंत नायक को समर्थन देते हुए कहा कि अब उन्हें ऐसे नेता की जरूरत है जो केवल चुनाव के समय ही न आए, बल्कि पूरे कार्यकाल में जनता के बीच रहे। “नेता नहीं, बेटा चुनें” का नारा लगाकर लोगों ने यह संदेश दिया कि वे यशवंत नायक को केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह अपना रहे हैं।

यशवंत नायक के समर्थन में युवा, बुजुर्ग, किसान और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। उनका कहना है कि वे अब पुरानी राजनीति को पीछे छोड़कर नए युग की ओर बढ़ना चाहते हैं। “पूर्वज की राजनीति को ना देखें, नया युग, नया आयाम, नया विकास” के नारे के साथ उन्होंने स्पष्ट किया कि अब वे एक नया नेतृत्व चाहते हैं, जो क्षेत्र का समुचित विकास कर सके।







