
रायगढ़:- रायगढ़ जनपद पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्यासी श्रीमती सुजाता चौहान ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्यासी अनिता पटेल को 11 मतों से पराजित कर जनपद अध्यक्ष की कुर्सी पर अपना कब्जा जमाया है। अनारक्षित सीट पर मिली बड़ी जीत। सुजाता चौहान को 18 और अनिता पटेल को 7 वोट मिले थे। नव निर्वाचित अध्यक्ष पूर्व में ग्राम पंचायत बेलरिया और बनोरा की सरपंच भी रह चुकी है। अब मुझे अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। जिसका मैं सभी हार्दिक दिल से धन्यवाद और आभार व्यक्त करती हु। मैं अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाऊंगी और मैं अपने पूरे क्षेत्र की विकास को लेकर हर काम करूंगी। आपको बता दे की उनके पति सुकलाल चौहान भी जनपद सदस्य पद पर निर्वाचित हुए हैं।






