
खरसिया || खरसिया के चपले आत्मानंद स्कूल का विवादों से पुराना नाता रहा है, आपको बताते चलें आत्मानंद स्कूल चपले में लगातार एक के बाद एक छेड़खानी के मामले सामने आ रहे हैं ।
ताजा मामला आत्मानंद स्कूल चपले में शिक्षकों के बीच हुए झड़प का है , पूरा मामला कुछ यूं है कि स्कूल के एक शिक्षक लिबर्टी सर द्वारा पेपर के बाद स्कूल मैदान में घूम रहे बच्चों को घर जाने को बोला गया जिस बात को सुनकर स्कूल में ही पढ़ाने वाली एक मैडम संस्कृति स्वर्णाकर ने यह समझा कि लिबर्टी सर उनको जाने के लिए बोल रहे हैं और बस इतनी सी बात को लेकर दोनों शिक्षकों के बीच कहा सुनी शुरू हुई और कहासुनी धीरे से मार पीट में तब्दील हो गई , प्रत्यक्षदर्शी विद्यार्थियों की माने तो संस्कृति मैम ने लिबर्टी सर को जमकर कूट दिया और कूटते हुए अपने ड्राइवर को भी कहा कि आ पकड़ इसको इसकी औकात बताते हैं । लिबर्टी सर ने अपने बचाव के लिए मैडम को धक्का देकर वहां से जाना ही उचित समझा और वहां से वह चले गए ।
पर मामला यहीं नहीं थमा जब मैडम सर का झड़प हुआ तो मैडम कक्षा 9 वीं की परीक्षा ड्यूटी में थी झड़प के बाद जब मैडम बच्चों के परीक्षा रूम में गई तो स्टाफ के ही एक कर्मचारी ने उनसे लिबर्टी सर के पक्ष में बात कर ली तो गुस्से से आग बबूल हुए शिक्षिका स्वर्णाकर ने बच्चे के उत्तरपुस्तिका को ही फाड़ दिया ।
पूरे मामले पर क्या कहती हैं स्वर्णाकर मैडम
स्वार्णकर मैडम का कहना है कि सर ने उनकी उंगली पकड़ी उनसे बदतमीजी की मैडम ने आगे कहा कि इस मामले पर मैं और कुछ नहीं बोलना चाहती ।
क्या कहते हैँ प्रत्यक्षदर्शी विद्यार्थी
प्रत्यक्षदर्शी विद्यार्थियों का कहना है की मैडम द्वारा जानबूझ कर सर के साथ मार पीट किया गया , साथ हि सर के उपर बदतमीजी का आरोप लगाकर उनको बदनाम करना मैडम की सोची समझी साजिश है ।
प्रभारी प्राचार्य पर पहले लग चुके हैं बेड टच का आरोप
स्वामी आत्मानंद स्कूल चपले के प्रभारी प्राचार्य राधेश्याम खूंटे पर पहले स्कूल में ही अध्यनरत छात्राओं ने बेड टच का आरोप लगाया है , जिस मामले पर खूंटे को कुछ महीनों के लिए खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय अटैच किया गया था ।
रिश्वत लेकर एडमिशन कराने का भी है आरोप
स्वामी आत्मानंद स्कूल चपले के प्राचार्य के ऊपर रिश्वत लेकर बच्चों को एडमिशन देने का भी आरोप लगा चुका है । जानकारी के अनुसार एक एक बच्चे का 5 से 10 हजार रुपए लेकर बच्चों को स्कूल में दाखिला देने का आरोप पालकों ने लगाया है ।






