सम्मानसामाजिक

महिलाओं को आगे ले जाने पतरापाली पंचायत जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान

बेटी पढ़ाओ , बेटी बचाओ के स्लोगन को धरातल देने का लिया संकल्प


बरौद कालरी। पतरपाली पंचायत ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के स्लोगन को धरातल पर उतारा है , उसने गांव की ग्रेजुएट बेटी आसमती राठिया को सरपंच तथा सभी पंच व उप सरपंच तारा राठिया को निर्विरोध जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी है। ग्रामीणों ने उमंग और उत्साह के साथ इन महिला जन प्रतिनिधियों का सम्मान भी किया , इस पूरे अभियान में प्रबुद्धजनों ने खुले मन से सहयोग किया। पतरपाली में सर्वसम्मति से पंचायत पदाधिकारी चुने जाने की लोग सराहना कर रहे हैं , इस निर्णय से पतरापाली का मान बढ़ा है। इस क्रम में प्रगति महिला मंडल की अध्यक्ष एवं अग्रणी सामाजिक कार्यकर्ता कुसुम लता चौहान ने मंचीय आयोजन के माध्यम से इन महिला ग्रामीण जन प्रतिनिधियों का स्वागत किया , इस अवसर पर सभी ने कंधे से कंधा मिलाकर पतरापाली के विकास के संकल्प को दोहराया , साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ समाज के आखिरी छोर तक ले जाने की बात कही और अपनी पंचायत को आदर्श स्वरूप देने के लिये हर संभव प्रयास करने का निर्णय लिया गया। अच्छी बात है कि सरपंच , उप सरपंच के साथ पंच रजनी राठिया , राजकुमारी राठिया , गीता राठिया , अहिल्या चौहान , सविता राठिया , शकुंतला राठिया पूरे समर्पण भाव से पंचायत के विकास में बढ़-चढ़कर भूमिका निभा रही है।
बड़ी जीत पर जनपद सदस्य का सम्मान
अबकी बार पतरापाली ने कमाल किया है , निर्विरोध सभी पंचायत पदाधिकारी चुनने के साथ ही उसे गांव की बरत कुमारी चौहान को 799 वोटों के बड़े अंतर से जीतने का सौभाग्य मिला है। बरत कुमारी चौहान ने घरघोड़ा के क्षेत्र छः टेरम से जनपद सदस्य चुनी गई है। ग्रामीणों ने इनका आत्मीय स्वागत कर क्षेत्र को आगे ले जाने की उम्मीद की है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button