राजनीतिसामाजिक

जिला पंचायत सारंगढ़ बिलाईगढ़ के सदस्य  डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक बने कृषि सभापति,क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

दूरभाष एवं घर में बधाई देने का लगा तांता

सारंगढ़:- जिला पंचायत में मंगलवार को सभापति चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई जिसमें बरमकेला विकास खंड के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण आया है जब जिला पंचायत सदस्य डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक को कृषि सभापति  चुना गया।  यह चुनाव में  न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के लिए भी एक नई उम्मीद लेकर आई है।

डॉ. नायक की पहचान एक समर्पित, कर्मठ और जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध जनप्रतिनिधि के रूप में रही है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही बरमकेला क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया से लेकर गांव-गांव तक लोग उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। किसान वर्ग विशेष रूप से उत्साहित है, क्योंकि उन्हें विश्वास है कि अब कृषि संबंधी योजनाओं और विकास कार्यों को और गति मिलेगी।



क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, सामाजिक संगठनों, महिलाओं और युवाओं ने भी इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए डॉ. नायक के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होने की आशा जताई है।

बताया जा रहा है कि डॉ. अभिलाषा नायक कृषि क्षेत्र की समस्याओं और संभावनाओं से भलीभांति परिचित हैं। उनके अनुभव और दूरदर्शिता से न केवल किसानों को लाभ मिलेगा, बल्कि पूरे जिले के कृषि विकास को नई दिशा मिलेगी।



यह पल सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिए एक नई शुरुआत का संकेत है, जिससे क्षेत्र के विकास की उम्मीदें और भी प्रबल हो गई हैं।

जीत का मनाया जश्न

डॉ अभिलाषा कैलाश नायक के सभापति बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। एक दूसरे को बधाई देकर जीत का जश्न मनाया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button