राजनीतिसामाजिकसुरक्षास्वास्थ्य

बेटी जन्म पर जनपद अध्यक्ष हेमलता हरिशंकर चौहान ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कीट वितरण

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों का जाना हाल-चाल व अस्पताल का लिया जायजा

रायगढ़:- रायगढ़ विधायक व वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी के महिलाओं व बच्चियों के प्रति कार्यों से प्रभावित होकर रायगढ़ जिले के पुसौर जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमलता हरिशंकर चौहान ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” को बढ़ावा देते हुए पुसौर जनपद क्षेत्र में बेटी जन्म पर पुरस्कार किट वितरण शुरू किया है।

बेटी जन्म पर श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुसौर पहुंचकर यह पुरस्कार किट प्रदान किया है। और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज करवा रहे मरीजों से मिलकर उनका हाल चाल जाना और कहा की अगर कुछ भी समस्या हो सीधा मुझसे संपर्क करे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टरों से भी मिलकर चर्चा की और इस क्षेत्र में जितने भी नवजात शिशु जन्म ली है उनकी जानकारी उपलब्ध कराए ताकि उन तक हम कीट पहुंचा कर उनको भी लाभ दिला सके।

इस अभियान में सहयोग के लिए जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान ने अपील किया है कि जनपद पंचायत सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी, नागरिक, समाजसेवी इस अभियान में सहयोग कर शामिल हो और सबका सहयोग करे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 4.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button