राजनीतिसम्मानसामाजिकसुरक्षा

भीषण गर्मी में खड़े पुलिस जवानो को ताराचंद देवांगन जिलाध्यक्ष ने छतरी भेंट की

सूरज तिवारी, गोल्डी नायक, विनोद भारद्वाज, रामनाथ सिदार पत्रकार साथी रहे शामिल

सारंगढ़ न्यूज़/ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने भीषण गर्मी में यातायात एवं सुरक्षा कार्य में लगे पुलिस जवानों को छतरी भेंट कर उनका सम्मान किया।

गौरतलब हो कि सारंगढ़ बस स्टैण्ड चौक पुलिस सहायता केंद्र के बाहर ट्रैफिक व्यवस्था एवं सुरक्षा ड्यूटी करते पुलिस के जवान सम्मेलाल सोनवानी एवं यादव जी से संवाद कर उन्हें धूप से बचाव के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने छाता भेंट किया और उनकी मेहनत को नमन कर उनका उत्साह वर्धन किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन द्वारा समाज सेवा और पुलिस जवानों की कड़ी मेहनत को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह एक
सकारात्मक पहल है। उक्त अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सूरज तिवारी, रामनाथ सिदार नपा उपाध्यक्ष, विनोद भारद्वाज जिला पंचायत सदस्य, गोल्डी नायक संपादक, पत्रकार योगेश कुर्रे, टार्जन महेश, मुकेश, तारकेश्वर टांडेल, विकास कोसले विशेष रूप से शामिल रहे और पुलिस जवानों का हौसला अफजाई किया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button