राजनीतिसामाजिक

कोंड़ातराई के समाधान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान

पुसौर:- आदरणीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर पूरे प्रदेश भर में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है, जिसके माध्यम से जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण किए जा रहे हैं।

इसी तारतम्य में पुसौर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोंड़ातराई में आयोजित समाधान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान अध्यक्ष जनपद पंचायत शामिल हुई।

जिन्होंने पहले से ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के अंतर्गत नवजात शिशु बच्चियों को कीट वितरण कर एक मुहिम चला रही है। इसी कड़ी में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुसौर एवं हाई स्कूल प्रांगण कोंड़ातराई में समाधान शिविर के दौरान नवजात शिशु बच्चियों को कीट वितरण किया। आगे भी इस मुहिम के तरह नवजात शिशु बच्चियों को हमेशा कीट वितरण करने की बात कही l

टॉप 10 में जगह बनाने वाली बिटिया का किया सामान

आपको बता दें कि पुसौर ब्लॉक की बेटी कृतिका यादव ने कक्षा 12 वीं बोर्ड परीक्षा में 96.60% प्रतिशत लाकर मेरिट लिस्ट में 6 वां स्थान प्राप्त कर पूरे प्रदेश भर में रायगढ़ जिला के पुसौर अंचल का नाम रोशन की है। इसलिए उन्हें आज श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही उनकी माता जी को भी शाल श्रीफल भेंट कर बधाई दी है। इस दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याओं से अवगत होकर अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सफल मंच संचालन भुवनेश्वर चौहान सीएसी क्लस्टर औरदा द्वारा कीया गया।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भाग्यवती डोलनारायण नायक,भाजपा कोंड़ातराई मंडल अध्यक्ष संदीप पंडा,जनपद सभापति मुक्तेश्वर पंडा,जनपद सभापति कृष्णा गुप्ता,गाँव के सरपंच मृत्युंजय सिंह ठाकुर सहित एसडीएम,तहसीलदार,नायाब तहसीलदार,सीईओ एवं समस्त जनता गण,कार्यकर्ता गण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे l

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button