राजनीतिसामाजिक

सारंगढ बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न

सारंगढ/ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे देश भर में कांग्रेस सँविधान बचाओ अभियान चला रही है।छत्तीसगढ़ में इसकी सुरुवात जांजगीर से होगी । 19 मई को जांजगीर चांपा में संविधान बचाओ रैली का शुभारंभ होगी उसके बाद सभी जिला मुख्यालय विधानसभा क्षेत्रों  में उसके बाद कांग्रेस की घर घर संविधान बचाओ रैली लेकर जाएगी। इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शनिवार को साहू धर्मशाला में बैठक आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायशी के मुख्य अतिथि व बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे एवं   सारंगढ बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायशी ने संबोधित करते हुए कहा कि सविंधान बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए सभी को जोर शोर मेहनत करना होगा। देश के संविधान को बनाने के लिए राष्ट पिता महात्मा गांधी एवं पंडित जवाहर लाल नेहरू जैसे कांग्रेस के कई नेताओं ने बाबा भीमराव अंबेडकर साहब को जिम्मेदारी सौपी और बाबा साहब ने दिन रात मेहनत कर संविधान का निर्माण किया उस संविधान को बचाने की जिम्मेदारी हम सब की है। जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने संबोधित करते हुये कहा कि पार्टी हाई कमान ने संविधान बचाओ रैली हमारे जिले से जुड़े हुए जांजगीर में शुभारंभ किया जा रहा है।  हमारे लिए सौभाग्य है इस कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी हम सब की है। सारंगढ बिलाईगढ़ जिला से अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे।बैठक की सफल संचालन गोल्डी नायक ने की। इसअवसर पर पूर्व विधायक पद्दमा मनहर,पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार, प्रदेश प्रतिनिधि सूरज तिवारी, सारंगढ ब्लाक अध्यक्ष पुरषोत्तम साहू,संजय दुबे,जिला पंचायत सदस्य बिनोद भारद्वाज, विष्णु चंद्रा, रामनाथ सिदार,गोपाल बाघे, मंजूलता आनंद, सरिता गोपाल,अजय बंजारे,ओम प्रकाश चौहान,नीतीश बंजारे,डॉ दिलीप अनन्त,उमेश केशरवानी, लता जाटवर, राधे जयसवाल,गोलू अग्रवाल,रवि नंन्दे, राकेश पटेल,शुभम भाजपाई, ठाकुर राम पटेल,तिलक नायक,लीलाबर नायक,महेश नायक,नागेश्वर महंत,अश्वनी चंद्रा, बिज्जू पटनायक,शंकर चन्द्रा, राजू यादव,राजेन्द्र वारे, के अलावा सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button