कानूनक्राइम

कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई में कृषक मवेशियों की क्रूर तस्करी में लिप्त तीन आरोपी भेजे गए जेल

रायगढ़ 29 मई,2025 रायगढ़ (रोशन यादव जिला ब्यूरो)के कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में मवेशियों की क्रूरता से तस्करी करने वाले तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई 27 मई की शाम उस समय हुई जब स्थानीय युवक जतिन सारस्वत दानीपारा रायगढ़ ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोग मवेशियों को डंडों से पीटते हुए बूचड़खाने की ओर ले जा रहे हैं।
            घटना की सूचना मिलने पर जतिन सारस्वत अपने साथियों के साथ ग्राम कलमी के रेलवे फाटक के पास पहुंचा, जहां उसने तीन व्यक्तियों को छह मवेशियों को बेरहमी से मारते हुए हांकते देखा। आरोपियों को रंगेहाथ पकड़कर कोतरारोड़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों—मोहन राम (45), विंध्वेश्वर राम (50) और सजन साय (50), तीनों निवासी ग्राम काडरो, थाना बागबहार, जिला जशपुर—को हिरासत में लेकर पशु क्रूरता और मवेशी तस्करी के आरोप में अपराध क्रमांक 236/2025 के तहत धारा 6 और 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के अंतर्गत मामला दर्ज किया।
            पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 30,000 रुपये कीमत के छह मवेशी भी जब्त किए हैं। अगली सुबह तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया। पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में पशु तस्करी के खिलाफ सख्त संदेश है। थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के निर्देशानुसार प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार एवं हमराह स्टाफ कार्यवाही में शामिल रहे  ।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button